
देवास, सोमेश उपाध्याय। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) शुक्रवार को हाटपिपल्या विधानसभा के शिप्रा मण्डल में लोहारपिपल्या में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता में शिरकत करने पहुँचे। इस दौरान सीएम ने नवरात्रि में देवी दर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सीएम शिवराज ने कहा कि ना केवल चामुंडा मैया के बल्कि प्रदेश में सभी देवियों के दर्शन होंगे। केवल सोशल डिस्टेंसिंग व नियमों का पालन जरूरी होगा। उन्होंने कहा यह सब मैया की कृपा से ही हो रहा है, इसलिए मैया के दर्शन से कोई नही रोक सकता। सीएम के इस बयान से नवरात्रि में देवी दर्शन को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति स्पष्ट हो गई है।गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि में कोरोना महामारी के चलते दर्शन व्यवस्था पर पाबंदी लगी हुई थी।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

