सोनू सूद ने देवास के युवक को फिर उसके पैरों पर खड़ा किया, नकली पैर लगवाने में मदद

सोनू सूद ने देवास के युवक को फिर उसके पैरों पर खड़ा किया, नकली पैर लगवाने में मदद

देवास, अमिताभ शुक्ला। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को उनके घर भेजने पर अभिनेता साेनू सूद की हर जगह तारीफ हुई। सोनू सूद (sonu sood) की दिलदारी यहीं तक नहीं रूकी है, जरूरतमंद लोगों की वो अब भी हरसंभव मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में देवास के एक युवक को उन्होने नकली पैर लगवाने में आर्थिक सहायता की है।

देवास के रहने वाले दीपेश गिरी गोस्वामी का 22 फरवरी को बाइक से आते वक्त एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसका पैर पूरी तरह से कट गया। इसके बाद दीपेश ने अपना उपचार तो करवाया  लेकिन उसकी इतनी स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह नया पैर लगवा ले। दीपेश एक कंपनी में कंसल्टेंसी का काम करता था और उसके पिता फैक्ट्री में वर्कर हैं। इस हादसे के बाद दीपेश ने अभिनेता सोनू सूद को 19 अगस्त को ट्वीट किया और मदद मांगी। उनके ट्वीट के 7 घंटे बाद ही सोनू सूद ने रिट्वीट कर कहा की चल भाई मेरी नई सुबह आपकी नई टांग लगवा कर होगी।

दीपेश की मदद की पुकार पर सोनू सूद के कार्यालय से दीपेश से संपर्क किया गया और भोपाल के एक पैर बनाने वाले अस्पताल में सीधे ही सोनू सूद ने आवश्यक राशि पहुंचा दी। जब कुछ रुपए कम पड़े तब दीपेश के वार्ड के पूर्व पार्षद आशुतोष जोशी द्वारा भी आर्थिक मदद की गई। अभिनेता सोनू सूद की मदद के बाद अब दीपेश गिरी गोस्वामी फिर अपने पैरों पर खड़ा हो सका है। नकली पैर लग जाने के बाद दीपेश ने सोनू सूद का बहुत आभार जताया है। उनका कहना है कि अगर सोनू सूद मेरी मदद नहीं करते तो मैं अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाता। वहीं देवास के विजयनगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद आशुतोष जोशी ने भी अभिनेता सोनू सूद को रियल लाइफ का हीरो बता रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews