चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जली महिला, पति 70 प्रतिशत झुलसा

चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जली महिला, पति 70 प्रतिशत झुलसा

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) से सोनकच्छ के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां पर चलती कार में लगी आग में एक महिला जिंदा जल गई है। महिला के साथ कार में मौजूद पति गंभीर रूप से झुलसा है और उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

यह घटना देवास के पास महुड़ी गांव में हुई है। इंदौर के रहने वाले दंपत्ति सुनील और राधाबाई शनिवार को सोनकच्छ के महुड़ी में रहने वाले किसी रिश्तेदार के यहां मिलने गए थे। रविवार को दोनों अपनी कार से वापस लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर निकले ही थे कि अचानक ही कार में आग लग गई और इस आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग इतनी भयानक थी कि दंपत्ति कार में फंस गए। सुनील ने तो किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन उनकी पत्नी कार से बाहर नहीं निकल पाई और जिंदा जल गई। सुनील भी लगभग 70% जल चुके हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सुनील को देवास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इंदौर रेफर किया गया।

Must Read- भारत के एजुकेशन सिस्टम पर Anand Mahindra ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट

जिन लोगों ने घटना को देखा है उनका कहना है कि आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थी कि महिला कार से बाहर नहीं निकल पाई और पूरी तरह जल गई। महिला का सिर्फ कंकाल बचा है जिसे फॉरेंसिक टीम के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन यह बेकाबू हो गई थी। सूचना मिलने पर देवास और सोनकच्छ से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया।

चलती हुई इस कार में अचानक आग कैसे लग गई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में लोगों ने यही बताया है कि चलती हुई कार में आग लगी है और महिला की मौत हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार चलती कार में आग किस वजह से लग गई, जो इतना बड़ा हादसा हो गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews