Video : बुलेट पर लड़की ने की तलवारबाजी, देखते रह गए लोग

Video : बुलेट पर लड़की ने की तलवारबाजी, देखते रह गए लोग

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास में 19 साल की आयुषी ने बुलेट पर खड़े होकर दोनों हाथों से तलवार लहराने की कलाबाजी दिखाई। राधागंज की रहने वाली आयुषी कुछ समय से तलवारबाजी में जौहर दिखा रही हैं और इस कलाबाजी ने उन्हें काफी शोहरत दिखाई है।

पुलिस को खुलेआम चुनौती, अवैध हथियार लहराते वीडियो वायरल

नवरात्रि के आखिरी दिनाें में माता की भक्ति चरम पर है। काेराेना के कारण इस बार विशाल गरबा ताे आयोजित नहीं हुए, लेकिन माता पंडाल में लाेग छोटे-छोटे ग्रुप में गरबा कर रहे हैं। इस दाैरान गरबा पंडालों में कई तरह की कलाबाजी भी देखने काे मिल रही है। मंगलवार रात भी देवास में युवा क्लब राधागंज की ओर से आयोजित गरबा रास के दौरान कॉलेज छात्रा आयुषी चौहान ने बुलेट पर खड़े होकर तलवारबाजी का हुनर दिखाया। इतना ही नहीं, वह स्टूल पर खड़ी होकर भी काफी देर तक तलबारबाजी करती रही।

आयुषी ने चार साल पहले उसने इंटरनेट पर तलवार बाजी करते हुए कुछ क्षत्राणियों को देखा था। इसे देखकर उसके मन में तलबारबाजी करने की इच्छा जागी। उसने इंटरनेट पर वीडियो देखना शुरू किया। कुछ दिनों तक प्रैक्टिस करने के बाद उसे तलवार चलानी आने लगी। अब आयुषी इतना एक्सपर्ट हो गई है कि एक नहीं दो-दो तलवार घुमाने में सक्षम है। आयुषी की माने तो वह अभी केपी कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी एमबीए करने की इच्छा है। आयुषी के पिता मुक्तानंद शासकीय बैंक में कर्मचारी हैं। मां गृहिणी है। एक भाई अभिषेक चौहान फॉर्मेसी की पढ़ाई कर रहा है।

तलवारबाजी में माहिर आयुषी के पास करणी सेना कॉलेज इकाई अध्यक्ष का दायित्व भी है। आयुषी ने कहा कि राजपूत समाज में महिलाएं तलवारबाजी करने में माहिर होती है। मैंने राजस्थान में कई युवतियों को देखा है जो इस तलवारबाजी की विधा में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देती है। उनसे प्रेरणा लेकर मैंने यह प्रयास किया और इसमें मैं सफल रही। उनका कहना है कि अगर समाज मुझे मौका देगा तो में अन्य युवतियों को भी तलवारबाजी की कला सिखाने का प्रयास करूंगी।

https://vimeo.com/631145455

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews