
देवास, सोमेश उपाध्याय। सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाए गए वैक्सीनेशन महाअभियान को हर वर्ग का अपार समर्थन मिला है। इस दौरान बागली अनुभाग के करनावद में अनूठा रंग देखने को मिला जहां नवदम्पति शादी के तुरंत बाद वैक्सीनेशन सेंटर पहुँचे। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थकर्मियों सहित अन्य कोरोना फाइटर्स का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
Indore: कोर्ट के समन और नोटिस को लेकर इंदौर में ई-क्रांति की शुरुआत
दूल्हे हर्षवर्धन उपाध्याय ने बताया हिन्दू परम्परा में विवाह के बाद देवालय जाने की परम्परा है। परन्तु वर्तमान समय में कोविड महामारी के विरुद्ध कार्य कर रहे कोरोना योद्धा भी देवतुल्य हैं। इसीलिए जनजागरण के उद्देश्य से वे अपनी पत्नी के साथ विवाह के तुरंत बाद वैक्सीनेशन सेंटर पहुँचे है। उन्होने अपने विवाह में भी परिजनों व रिश्तेदारों से भी वैक्सीनेशन करवाने के लिए अनुरोध किया। इस मौके पर तहसीलदार राधा महन्त,नायब तहसीलदार प्रतिभा भामर,सीएमओ रमेश शर्मा सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था।
बागली अनुभाग की आदिवासी बाहुल्य उदयनगर तहसील में जनजागरण के अभाव में आदिवासी ग्रामीण वेक्सीन से दूरी बनाए हुए थे। इसलिए प्रशासन के लिए आदिवासी क्षेत्र में वैक्सीनेशन चुनौतीपूर्ण हो गया था। परन्तु एसडीएम अरविंद कुमार चौहान ने रणनीति के साथ जागरुकता अभियान चलाया व परिणाम स्वरूप उदयनगर तहसील में ही लक्ष्य से अधिक 727 टीके लगाए गए। एसडीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि बागली अनुभाग को 12 हजार का लक्ष्य दिया गया था परन्तु सभी के सहयोग से लक्ष्य से अधिक 13328 टीके पूरे अनुभाग में लगाए गए। उदयनगर में वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ विधायक पहाड़ सीह कन्नौजे ने व हाटपिपल्या में विधायक मनोज चौधरी ने किया था।
[dgv_vimeo_video id=”565710267″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

