Dewas News: खंडवा उपचुनाव से पहले हलचल तेज, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियो से मांगी रिपोर्ट

उपचुनाव

देवास/बागली,सोमेश उपाध्याय। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की खण्डवा लोकसभा सीट  पर उपचुनाव (Khandwa By-election) की सुगबुगाहट के बाद से ही नेताओ की हलचल तेज होने लगी है। इसी कड़ी में आज देवास जिले की प्रभारी मंत्री और शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रभार मिलने के बाद पहली बैठक बागली में की और कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाये रखें। विधानसभा वार समस्या समाधान शिविर आयोजित करें। पहला शिविर बागली में शीघ्र आयोजित करें। अगली बार मीटिंग में योजनाओं की प्रगति की विधानसभा वार समीक्षा की जाएगी। खराब ट्रांसफार्मरों को ठीक और नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की कार्यवाही शीघ्र करें।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने के भी आसार

दरअसल, आज बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia)  ने बागली आगमन के दौरान सबसे पहले राजनीति के सन्त व क्षेत्र के लंबे समय तक विधायक रहे पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी (Kailash Joshi) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद रेस्ट हॉउस पर जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय नेताओं से मुलाक़ात भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देवास जिले में बेहतर कार्य किया गया है। हमें कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लेना चाहिए। देवास बहुत अच्छा जिला है, विकास की गति ऐसे ही बनाये रखें।

प्रभारी मंत्री ने कहा  ने जिले में विभिन्न विभागो द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।  जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने PWD और PMGSY अंतर्गत बनाये जा रहे रोड़ की जानकारी ली और चल रहे कार्यों को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की और जिला आपूर्ति अधिकारी से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, अन्य राज्यों से इन फसलों के बीज खरीदेगी सरकार

बैठक के बाद जिले की प्रभारी मंत्री मंत्री मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विकासखंड बागली के 13 मछुआ हितग्राहियों को मत्स्य परिवहन के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मोटरसाइकिल विथ आइस बॉक्स का वितरण किया। योजना अंतर्गत मोटरसाइकिल विथ आइस बॉक्स की लागत का अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों को 60 प्रतिशत एवं पिछड़ा वर्ग हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान राशि से लाभान्वित किया गया है। अब हितग्राहियों को व्यापार करने में आसानी होगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वन अधिकारी पट्टो का वितरण और मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना में दो बच्चों को खाद्यान योजना अंतर्गत खाद्यान वितरण किया गया। इसके अलावा बच्चों को स्कूल बैग, किताबे और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

समीक्षा बैठक में देवास कलेक्टर (Dewas Collector) चन्द्रमौली शुक्ला ने प्रभारी मंत्री को जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि देवास में 950 से अधिक कंपनियां हैं जो 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के निर्देशानुसार जिले में और अधिक रोजगार सृजित करना है, इसीलिए देवास में एक नया इंडस्ट्रियल एरिया बनाया गया है, जिससे 30 हजार नए रोजगार सृजित होंगे। ”एक जिला-एक उत्पाद” के तहत जिले में आलू फसल का चयन किया गया है। आलू उत्पादन में प्रदेश में देवास दूसरे नंबर पर है। देवास में सुपर मिनी कॉरिडोर बनाया जा रहा है जो 45 मीटर चौड़ा होगा। सुपर मिनी कॉरिडोर के बनने से देवास का पश्चिमी क्षेत्र विकसित होगा।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: MP में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में 8 युवक-युवती गिरफ्तार

देवास कलेक्टर ने आगे कहा कि टेकरी पर माताजी के मंदिर में जन सहयोग से चांदी की परत का कार्य किया गया है। देवास में मक्सी रोड से इंदौर बायपास तक फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है। देवास में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल बनाया जा रहा है।देवास में स्व-सहायता समूह के माध्यम से स्कूलों की यूनिफार्म सिलाई का कार्य कराया गया जिससे स्व-सहायता समूह को फायदा हुआ। जिले में एक लाख से अधिक जॉब कार्ड बनाए गए हैं। जिले में अभी 15 हजार से अधिक कार्य चल रहे हैं। चोर बाजारी अधिनियम के तहत 2 लोगों को निरुद्ध कर जेल भेजा गया है। जिले में लगभग चार लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदा जिसका किसानों को भुगतान भी कर दिया गया है। देवास में शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है।

1 महिने से जिले में कोई केस नहीं आया

देवास कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पसताल और जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में आक्सीजन युक्त बेड और ICU बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।  जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। जिले में पिछले एक माह से अधिक समय से कोई भी कोरोना केस नहीं आया है। तीसरी लहर (Corona Third Wave) की सम्भावना को देखते हुए जिले में सारी तैयारियां की जा रही है। 79 प्रतिशत देवास अर्बन क्षेत्र में वैक्सीनेशन कार्य हो गया है। देवास जिले को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल रही है। जिले में अर्बन एरिया को जल्दी से जल्दी कवर करने की कोशिश है। जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में अभी तक 02 लाख 37 हजार से अधिक सैंपल लिए गए। जिले में अभी तक कुल 7 हजार 723 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7 हजार 672 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 99.34 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.66 प्रतिशत है।

धाराजी का होगा काया कल्प

बैठक में कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि बागली क्षेत्र में धाराजी स्थल धार्मिक दृष्टि से बहुत प्रसिद्ध एवं मान्यता प्राप्त स्थान है जो कि नर्मदा नदी के बैक वाटर के कारण डूब में चला गया है। इसको फिर से डेवलप करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए जन भागीदारी से धारा जी के निकट शिव मंदिर का निर्माण करवाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके साथ ही यहां पर धर्मशाला बनाने तथा पुराने बरगद के पेड़ के पास ओटला बनाने का भी प्रस्ताव बनाया गया है। कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि धारा जी डूब में नहीं जाने के पहले यहां पर 50,000 से अधिक श्रद्धालु पर्व स्नान को आते थे। अब धाराजी क्षेत्र को डेवलप करने के बाद पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्य में जो भी बाधा हो उसे दूर करें- मंत्री

इस पर प्रभारी मंत्री सिंधिया ने कहा कि इस कार्य में जो भी बाधाएं हों उन्हें दूर कर कार्य को मूर्त रूप दें। वही पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने सरकार की जनकल्याणकरि योजनाओं का भी खूब बखान किया।जिले में तेजी से बढ़ते अपराध के सवाल पर उन्होंने एसपी (Dewas SP) से चर्चा करने की बात कही।वही आदिवासी क्षेत्र मे खेल को बढ़ावा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मौका देने का पूरा प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी मिले है।सिंधिया ने देवास के विकास को लेकर अपनी योजनाए भी साँझा की।

सिंधिया समर्थको ने दिखाया दम-

प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर जिले के सिंधिया समर्थको में खासा उत्साह देखने को मिला।समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ श्रीमन्त सिंधिया का स्वागत किया। पूरे दौरे में विधायक पंवार व विधायक मनोज चौधरी के समर्थक विशेष रूप से डटे रहे।चूंकि मंत्री का दौरा बागली क्षेत्र में था इसलिए पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी अपने पुत्र जयवर्धन जोशी व समर्थको के साथ मौजूद रहे।मंत्री के दौरे में आगामी उपचुनाव की तैयारी देखी गई।हालांकि बीजेपी में अभी भी उम्मीदवार को लेकर संशय बरकरार है।

बैठक में स्थानीय नेता और पूर्व मंत्री भी हुए शामिल

सिंधिया की अगवानी क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे व मण्डल अध्यक्ष टिकेन्द्रप्रताप सिंह ने करि।मंत्री ने बागली में ही सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली जिसमे पूर्व मंत्री दीपक जोशी,विधायक देवास गायत्री राजे पवार, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,सुभाष शर्मा, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला,एसपी डॉ शिवदयाल सिंह, डीएफओ पी.एन. मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम शोभाराम सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews