युवती को गोली मारने वाले युवक ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में जान देने का अंदेशा

student-commit-suicide-in-depression-before-exam

देवास, सोमेश उपाध्याय। बुधवार रात युवती को गोली मारने वाले आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परसों रात को एमजी रोड पर भूपेश शिवहरे नाम के युवक ने वर्षा झलपड़िया पर भरे बाज़ार में गोली चला दी थी और फरार हो गया था। अब आरोपी भूपेश शिवहरे ने खुद को गोली भी मारी और फिर फांसी लगा ली। उसने धार के सागर होटल में आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

बता दें कि बुधवार रात एमजी रोड पर साड़ी की दुकान में काम करने वाली वर्षा झलपड़िया नाम की युवती जह रात को अपने घर लौट रही थी, तभी भूपेश शिवहरे ने युवती पर कट्टे से फायर कर दिया था। इस हमले में वर्षा को पेट में दायी तरफ गोली लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद युवती के पिता ने कहा था कि आरोपी उनकी बेटी को काई दिनों से परेशान कर रहा है। लेकिन अब आरोपी ने खुद अपनी जान दे दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews