सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर-नगदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद घटना

सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर-नगदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद घटना

देवास, अमिताभ शुक्ला। घर का ताला तोड़कर चोर करीब 20 तोले सोने के जेवरात सहित 50 से 60 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

देवास शहर के औद्योगिक थाने अंतर्गत गौमती नगर क्षेत्र निवासी ऑटो एक्सचेंज का काम करने वाले अनिल चौधरी ने बताया कि वह दो दिन पहले अपने परिवार के साथ गुजरात गये थे। सूना मकान पाकर रात के समय बदमाशों ने ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से व अलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे सोने के जेवरात सहित 50 से 60 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी तब लगी जब वह गुजरात से वापस देवास आये तो मेन दरवाजा के बाद घर के अंदर जाने वाले गेट का ताला टूटा देखकर भौचक्के रहे गये। जब घर के अदंर गये तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। वही घर में लगे कैमरे देखने पर दो लोगों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें मकान के पास में खाली प्लाट के पास से गली की दीवार कूदकर दो चोर घर में घुसते दिख रहे है। साथ ही एक आरोपी घर के बाहर बैठा दिखाई दे रहा है व दूसरा आरोपी घर के अंदर घुसकर तीन अलग अलग बैग में चोरी का सामान ले जाते दिखाई दे रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस रात्रि गस्त में दिखाई नहीं देती है जिसके कारण चोरों क हौसले बढ़ गये है और चोरी की घटनाओं को अजांम दे रहे है।

ऑटो एक्सचेंज का काम करने वाले गोमती नगर में रहने वाले चौधरी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई जिसमें चोर शाम रात 2 बजकर 05 मिनट 18 सेकंड पर सुने मकान में घुसता है और 2 बजकर 55 मिनट 28 सेकंड पर घर से बाहर चोरी का सामान लेकर चले जाता है। पुलिस ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस चोर की तलाश में लग गई है। पुलिस द्वारा चोरी का मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आस पास लगे कैमरे की मदद से चोरी की वारदात को अजांम देने वाले दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews