Dewas में दो सूने मकानों के ताले चटकाकर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान, जांच में जुटी पुलिस

Dewas में दो सूने मकानों के ताले चटकाकर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान, जांच में जुटी पुलिस

Dewas Crime News: देवास (Dewas) में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाले जयश्री नगर में दो सूने मकानों को चोरों ने निशाना बनाया और नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस दोनों ही घर में हुई चोरी की वारदात की जांच में जुटी हुई है।

इन चोरों ने एक ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती के मकान को निशाना बनाया और यहां से 15 हजार नगदी सहित सोने के जेवरात चुरा कर ले गए। इन चोरों ने यहां रखी गुल्लक को तोड़कर उसमें रखें 2 हजार भी चुरा लिए हैं। चोरी गए जेवर की कीमत सवा लाख रुपए बताई जा रही है। युवती अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए इंदौर गई थी और जब वापस लौटी तो उसे मकान का ताला टूटा दिखा। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी गई।

इसी तरह एक और सूने मकान को निशाना बनाते हुए यहां से चोर 3 हजार की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए। यहां रहने वाले अशोक वर्मा ड्यूटी पर कंपनी गए हुए थे और पत्नी भी मायके चली गई थी। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोल दिया और जब अशोक वापस लौटे तो चोरी की घटना की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक ही कॉलोनी में दो सूने मकानों में चोरी होने की घटना के मामले में फरियादियों से आवेदन ले लिए हैं और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews