यूट्यूब से सीखा चोरी करना, गाड़ी मांगकर एटीएम लूटने पहुंचे तीन दोस्त

यूट्यूब से सीखा चोरी करना, गाड़ी मांगकर एटीएम लूटने पहुंचे तीन दोस्त

देवास, अमिताभ शुक्ला। चोर चोरी के लिए कहां तक जा सकता है इसकी मिसाल हम कई बार देख चुके हैं। लेकिन आज हम आपको अलग ही कहानी बताने जा रहे हैं। एक अलग तरह की चोरी करने का जुनून लिए चोर पहले यूट्यूब पर सर्च करते हैं कि एटीएम में चोरी किस तरह से की जाती है, उसके बाद एटीएम में चोरी का एक प्लान बनाया जाता है और अपने ही परिचित की गाड़ी मांगकर एटीएम में लूट के इरादे से यह तीनों चोर निकल पड़ते है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षिप्रा के रहने वाले तीन आरोपी विधान नागर, भारत चौधरी और अंकित गहलोत ये तीनो अपने परिचित की गाड़ी मांगकर एटीएम में चोरी करने निकले थे जहां इन्हें कृषि उपज मंडी से पुलिस ने घेरकर इन्हें गिरफ्तार किया। सीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इनसे जब बारीकी से पूछताछ की गयी तो तीनों ने एटीएम चोर होना कबूला है। ये लोग एटीएम में चोरी की वारदात के लिए निकले थे। इनके पास से एक महिंद्रा केवीयु कार, गैस कटर और टंकी, लोहे का सब्बल, रस्सी, खटकेदार चाकू, सहित 6 लाख रुपये से अधिक की मश्रुका जप्त की गई हैं। इस घटना से साबित होता है कि एक तरफ सोशल मीडिया कई लोगो के लिए बहुत कुछ बेहतर सीखने का माध्यम है वहीं कुछ लोग इसका दुरुपयोग भी करने से बाज नहीं आ रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews