सीधी बस हादसे के बाद देवास में भी जागा परिवहन अमला, सड़क पर उतरे अधिकारी 

सीधी बस हादसे के बाद देवास में भी जागा परिवहन अमला, सड़क पर उतरे अधिकारी 

देवास, सोमेश उपाध्याय।  प्रदेश के सीधी में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद देवास में भी परिवहन अमला अलर्ट दिखा। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने आज देवास – भोपाल मार्ग पर दर्जनों बसो की जाँच कर दस्तावेज चेक किये। जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा ने बताया कि परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार देवास में भी यात्री बसों  की चेकिंग की जा रही है। अभी तक करीब 1 दर्जन से अधिक बसों के दस्तावेज चेक करके 12 हजार से अधिक चालानी राशि वसूली की गई है,जो कि शाम तक राशि बढ़ जायेगी।

जिला परिवहन अधिकारी वसावा ने यह भी बताया,कि यह कार्रवाई  आगे भी लगातार ज़ारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा । साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोड चल रही बसों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही। कार्रवाई को देखते हुए बस चालकों व बड़े वाहन चालक चिंतित नजर आए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews