केले से भरा ट्रक पुलिस चौकी पर पलटा, हादसे में एक आरक्षक समेत दो की मौत

truck-turn-on-police-choki-in-dewas

देवास। प्रदेश के देवास जिले के राजोदा बायपास का पास एक केले से भरा ट्रक चुनाव व्यवस्था के तहत बनी अस्थायी पुलिस चौकी पर अचानक पलट गया। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक घटना के समय चौकी में आरक्षक कमल पारगी मप्र गृह निर्माण मंडल के इंजीनियर कुंवर सिंह डावर मौजूद थे। इसी दौरान बायपास से गुजरता एक ट्रक चौकी पर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबे दोनों लोगों को लगभग 30 मिनिट बाद ट्रक को सीधा कर निकाला गया, जिसके बाद दोनों को देवास सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर देवास एसपी और कलेक्टर पहुंच गए। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews