
बागली, सोमेश उपाध्याय। बागली के समीप बेहरी गांव के पास से निकली नदी पर बनी पुलिया पर पानी आने के बाद दो बाइक सवार इसमें बह गए। गनीमत ये रही कि आसपास के लोगों ने उन्हें वक्त रहते बचा लिया।
बेहरी गांव के पास से गुजरने वाली नदी में बारिश का पानी आ जाने के कारण बागली बेहरी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इसी बीच दो बाइक सवार पुल पार करने के दौरान असंतुलित होकर पानी के तेज बहाव में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने दोनों को पुल पार करने से मना किया था, इसके बावजूद भी उन्होने पुल पार करने की कोशिश की और इसी दौरान यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि नदी के किनारों पर खड़े ग्रामीणों ने तुरंत पानी में कूदकर दोनों बाइक सवारों की जान बचाई जिसके कारण जनहानि होने से बच गई।
एमपी ब्रेकिंग की अपील– यदि नदी नालों का बहाव तेज हो तो कृपया पुलिया पार करने की कोशिश कभी न करें। ऐसा कर आप अपनी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

