चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, लूटी गयी आधा दर्जन चैन और मंगलसूत्र बरामद

चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, लूटी गयी आधा दर्जन चैन और मंगलसूत्र बरामद

देवास, अमिताभ शुक्ला| देवास (Dewas) में पिछले दिनो हुई चेन स्नेचिंग (Chain Snatching) की वारदातो के बाद आखिरकार सिटी कोतवाली पुलिस (Police) को सफलता मिल ही गयी और चेन स्नेचिंग करने वाले 2 बदमाशो को पुलिस ने पकड़ लिया है । पूरे ही मामले का खुलासा देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह (SP Dr Shivdayal Singh) ने प्रेस वार्ता के दौरान किया ।

दरअसल पिछले दिनों शहर में एक के बाद एक चेन स्नेचिंग की वारदातो ने पुलिस की नाक में दम करके रख दिया था । इसी को लेकर देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने टीम गठित करके आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए थे…मामले की जाँच में जुटी पुलिस को उसी समय एक ऐसा CCTV कैमरे का फुटेज हाथ लगा जिसमे संदिग्ध बदमाश का शर्ट और बाईक का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था,तफ्तीश के बाद आखरिकार पुलिस लूट के इन दोनों आरोपी संजय और रोहित तक पहुँच ही गयी ।

पुलिस में आरोपी संजय और रोहित के पास लूट के आधा दर्जन मंगललसूत्र और चैन बरामद की । पकड़े गए दोनों आरोपियों पर अलग अलग थानो में कई मामले दर्ज है । पुलिस ने चैन और मंगलसूत्र के साथ ही आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त 2 बाईक और मोबाईल फोन यानी की कुल 7 लाख रूपये का मश्रुका (सामान) जब्त किया है । पूरे ही मामले का खुलासा देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान किया ।

SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने आम लोगो से सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर और संस्थानों पर CCTV कैमरे लगवाने की भी अपील की साथ ही इस काम में लगी पुलिस टीम के साथ ही आरोपियों को पकड़ने में मददगार साबित हुआ CCTV फुटेज के कैमरे के मालिक को भी उचित ईनाम देने ली भी बात कही ।

फ़िलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ ज़ारी है, और इन आरोपियों से लूट और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारियो तक पहुचकर उन्हें भी आरोपी बनाने की बात देवास SP ने मिडिया के सामने कही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews