मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी, केस दर्ज

मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी, केस दर्ज

Dewas News: देवास के इस्लामपुरा इलाके में दो बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चों की बात से शुरू हुआ विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि बड़े लोग आपस में भिड़ गए और दो पक्षों में पत्थरबाजी और मारपीट होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस्लामपुरा में घर के बाहर खेल रहे बच्चे आपस में झगड़ा करने लगे। बच्चों के बीच हुआ झगड़ा उनके घर तक पहुंच गया और फिर घर की महिलाएं आमने-सामने हो गई। महिलाओं के बीच भी विवाद बढ़ने लगा और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दी। हालांकि, पत्थरबाजी में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस तक पहुंच गई थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस में प्रथम पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर शमशाद और मुजम्मिल पर मारपीट और जान से मारने की धारा में प्रकरण बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है जिसमें पुलिस ने निलोफर शेख के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण बनाया है।

दो पक्षों में हुई इस मारपीट की घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि घर के बाहर खेल रहे बच्चों में हुए विवाद के बाद महिलाओं का झगड़ा हुआ और दोनों घर वाले आपस में बुरी तरह झगड़ पड़े। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण बना लिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews