देवास में पलटी अनियंत्रित स्कूल बस, 2 बच्चों को मामूली चोट, टला बड़ा हादसा

देवास में पलटी अनियंत्रित स्कूल बस, 2 बच्चों को मामूली चोट, टला बड़ा हादसा

Dewas Bus Accident: देवास में एक स्कूल बस के बेकाबू होकर पलटने की जानकारी सामने आई है। बस देवास के मोरूखेड़ी और खोखरिया के बीच पलटी है। हादसे के वक्त बस में स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यह घटना देवास के बरोठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोरूखेड़ी और खोखरिया के बीच हुई। मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस अचानक से ही पलट गई। हादसे के वक्त बस में 15 से 20 बच्चे सवार थे जिनमें से 2 बालिकाओं को मामूली चोट आई है।

यह बस रुद्राक्ष प्रोग्रेसिव एकेडमी की है जो स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। ड्राइवर का कहना है कि खोखरिया के बीच मोड़ पर स्टेयरिंग लॉक हो गई, जबकि बस की स्पीड बहुत कम थी। हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और जिन बच्चों को चोट आई है उनका उपचार करवाया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews