गिट्टी और मुरम का अवैध परिवहन करते वाहन जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई

illigal-sand-mining-in-hosangabaad-50-dumpers

देवास, अमिताभ शुक्ला। खनिज विभाग ने गिट्टी और मुरम का अवैध परिवहन करते हुए 3 वाहन जब्त किए हैं। अभी एक दिन पहले भी 4 वाहनों को जब्त किया गया था। इस तरह दो दिन में कुल 7 वाहनों की बरामदगी हुई है। इन वाहनों में ट्रैक्टर ट्राली और डम्फर शामिल है। जब्त वाहनों को अलग अलग थानो में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।

अवैध परिवहन और उत्खनन को लेकर देवास कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देश पर देवास खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरुवार शाम को खनिज विभाग ने ग्राम पटलावदा के पास 3 वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों पर अवैध रूप से मुरम और गिट्टी का परिवहन करने का आरोप है। जब्त वाहनों में ट्रैक्टर ट्राली और डम्फर शामिल है। देवास जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान ने कहा है कि हमने कल भी कार्यवाही करते हुए 4 वाहन जब्त किये थे और आज 3 वाहन जब्त किये है । इस तरह से 2 दिन में खनिज विभाग ने कुल 7 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए इन्हें जब्त करके अलग अलग पुलिस थानो में पुलिस अभिरक्षा में खड़े कर दिया गया है। खनिज अधिकारी ने इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews