बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग

Dewas News : बोते तीन दिनों से मौसम में आए परिवर्तन के चलते किसानों की हालत खराब हो चुकी है। शनिवार को देवास, पिलरावा इलाके में बारिश हुई व शाम होते ही जिले के बागली क्षेत्र में भी मौसम के मिजाज बदल गए थे, देर रात तेज हवा आँधी व गरज चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई।

जिले भर में कही हल्की तो कही तेज़ बारिश हुई। ठंडी हवाओं ने भी मौसम में सर्दी बढ़ा दी है। इसके अलावा, हाटपिपल्या के चुरलाय में ओलावृष्टि भी हुई। इस बार गेंहू की लहराती फ़सल को लेकर किसानों के मन मे खुशी थी लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खड़ी कर दी।

कटी हुई फसलों को भी नुकसान

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष हुकम पटेल ने बताया कि खेतों में खड़ी फसल कटने की स्थिति में ही थी। बेमौसम की बरसात से खेतों में खड़ी फसल खराब हो जाएगी, गेहूं का दाना भी काला पड़ेगा और गीले होने के चलते मोटा हो जाएगा। पटेल ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजे की माँग की है। बारिश से खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ कटी हुई फसलों को भी नुकसान हुआ है।

गेंहू का बाजार मूल्य गिरेगा

बागली के ग्राम छतरपुरा निवासी किसान चम्पालाल पाटीदार से जब हमने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि 1 बीघा जमीन में गेहूं लगाने का कुल खर्च 13 से 15 हजार के मध्य आता है। जिसमें करीब 10 क्विंटल गेंहू की पैदावार हो पाती है। इस बार गेंहू की स्थिति व बाज़ार की कीमत दोनों अच्छी थी लेकिन मौसम की मार के चलते किसानों पर दोहरा संकट आया है। जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहां तो लागत मूल्य निकलना भी मुश्किल है।गेंहू की क्वालिटी खराब होने से बाजार का मूल्य भी गिर जाएगा।

देवास से सोमेश उपाध्याय की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews