अज्ञात कारणों के चलते महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज

Dewas News: देवास में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या का कदम उठाया है। महिला किस वजह से परेशान थी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।

यह घटना देवास के नेवरी की है जहां पर 45 वर्षीय एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या का कदम उठाते हुए जहर खा लिया। महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया और उसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन परेशान हो गए। घबराए परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मदद की गुहार लगाई। महिला की स्थिति को देखकर डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन हालत बहुत गंभीर थी जिसके चलते उसे इंदौर भेजा गया।

महिला को इंदौर रैफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने यह जानलेवा कदम क्यों उठाया फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी जिसके चलते पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। इस केस में जांच का विषय यह है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है और अगर महिला बेहतर स्थिति में आती है तो उसके बयान भी लिए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews