देवास में ट्रेन की चपेट में आया युवक, दस्तावेजों के जरिए पुलिस ने की शिनाख्त

mp news

Dewas Train Accident: देवास में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और औद्योगिक पुलिस को सूचित कर शव को जिला अस्पताल के लिए भिजवाया। मृतक युवक की पहचान कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक एबी रोड पर रहने वाला 23 वर्षीय अजय है जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घरवालों से वह कंपनी जाने का कहकर निकला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा और उसका शव बजरंग नगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। युवक के शव के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिवार को मामले की सूचना दी गई।

मृतक के पिता का कहना है कि वह केमिकल कंपनी में काम करता था। सुबह कंपनी जाने का कहकर निकला था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। रात को हमें औद्योगिक थाना पुलिस से फोन आया और हादसे की जानकारी लगी। पुलिस ने युवक की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews