बाइक सवार की मदद करने रुके युवक हुए हादसे का शिकार, 1 की मौत, 2 गंभीर

Road Accident In Dewas

Dewas Road Accident: देवास में बीती रात मक्सी रोड के बिलावली क्षेत्र में हुए रोड एक्सीडेंट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था, जहां पर एक युवक की मौत हो गई है। दो युवकों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक कराड़िया निवासी अभिषेक अपनी बाइक से देवास से कराड़िया की ओर जा रहा था। रास्ते में बिलावली क्षेत्र में युवक की बाइक पंचर हो गई। यह देखकर वहां से गुजर रहे जतिन और लक्ष्मण जो निपानिया के हैं मदद करने के लिए रुक गए। इन युवकों को पता नहीं था कि किसी और की मदद करने के लिए रुकना इनकी जान जोखिम में डाल देगा। तीनों युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। अन्य 2 घायल अभिषेक और जतिन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक हिंदू संगठन से जुड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जिला अस्पताल में इकट्ठा हो गए। यहां पर रेफर किए जाने के बाद समय पर एंबुलेंस ना मिलने की वजह से आरएमओ, सीएमएचओ सहित कलेक्टर से मामले के संबंध में बातचीत की गई। करीब आधा घंटे में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को इंदौर भेजा गया। घटना में अपनी जान गंवाने वाले मृतक लक्ष्मण का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews