देवास के बागली में मतदान के पूर्व शराब बाँटता युवक गिरफ्तार

Alcoholic beverages, liquor

देवास/बागली,सोमेश उपाध्याय। पंचायत चुनाव में वोटर्स को खरीदने और बहकाने के लिए लाई जा रही अवैध शराब के साथ देर रात 2 युवकों को पकड़ा गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शनिवार को मतदान होना है। मतदान के लिए दल भी पोलिंग स्टेशन पर पहुँच चुके है। इसी के लिए 2 युवक बागली अनुभाग के ग्राम धावड़िया में देशी शराब की पेटी के साथ पकड़े गए है।

यह भी पढ़े…पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, पचास हज़ार रुपये की शराब पकड़ी

ग्रामीणों ने शराब बाटते युवको को पकड़ पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दोनो अज्ञात युवकों को शराब की पेटी के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।अब पड़ताल की जा रही है कि वह कहां से यह अवैध शराब लेकर आया था।हालांकि पुलिस छानवीन में लगी है,परन्तु युवकों का नाम अभी सामने नही आया है।जांच के बाद ही प्रकरण बनाया जाएगा।गौरतलब है कि देवास जिले की बागली अनुभाग की 116 ग्राम पंचायतों सहित जिला पंचायत व जनपद सदस्यों के लिए शनिवार को मतदान होना है।

[dgv_vimeo_video id=”723827403″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews