धार में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 34 पहुंची संख्या

धार में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 34 पहुंची संख्या

धार| मध्य प्रदेश के धार जिले में कोरोना संक्रमितों के नए केस लगातार सामने आ रहे हैं| शुरूआती दौर में जिले में राहत थी लेकिन अब यहां स्तिथि गंभीर होती जा रही है| जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इसके साथ ही अब संक्रमितों की कुल संख्या 34 पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर, खदान खुर्द और गांव तिरला के 14 मरीजों की रिपोर्ट रविवार देर रात कोरोना पॉजिटिव आई। ये सभी पहले से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। सीएमएचओ डॉ. एसके सरल ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए 509 सैंपल में से 340 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अब तक चार स्थानों पर 100 से ज्यादा लोगों के क्वारंटाइन किया गया है। वहीं रविवार को किसी की भी सैंपलिंग नहीं की गई है। क्योंकि सैंपलिंग के बाद क्वारंटाइन करना बड़ी चुनौती है। जिला अस्पताल कई स्टाफ नर्स व डॉक्टरों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। इसलिए उन्हें क्वारंटाइन से ड्यूटी पर बुलाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews