दर्दनाक: खेल-खेल में आग से झुलसे भाई-बहन की मौत, बचाने कूदी महिला भी जली

दर्दनाक: खेल-खेल में आग से झुलसे भाई-बहन की मौत, बचाने कूदी महिला भी जली

भोपाल/धार।
मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार को जहां मॉब लिचिंग की घटना हो गई वही दूसरी तरफ खेल खेल में दो भाई-बहन की जलने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना घटी उस समय घर के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के ग्राम पर्वतपुरा की है। यहां छोटू (3) पिता मेहर अपनी चचेरी बहन गौरी के साथ खेल रहा था।दोनों खेलते-खेलते बंद कमरे में टूटे दरवाजे से अंदर चले गए। कमरे में सुकला (भूसा) रखा था। खेल-खेल में माचिस से आग लगाई, जिससे सुकले में आग लग गई और दोनों अंदर ही दब गए। दोनों ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन धुआं होने से नहीं निकल पाए। धुआं उठता देख पड़ोसी और परिजन दौड़े। छत से चद्दर उखाड़कर कमरे में घुसे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। बाइक से ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत देखकर उन्हें इंदौर रेफर किया। लेकिन कुछ घंटे बाद दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

परिजन ने बताया कि तेजाबाई नामक महिला बच्चों को बचाने के लिए छत से अंदर कूद गई थी। धुआं और आग होने से वह भी बच्चों को बचाने में झुलस गई। आग बुझाने के लिए पानी नहीं था। करीब 200 मीटर दूर हैंडपंप से पानी लाकर आग पर काबू पाया। एक दो लोग भी बच्चों को बचाने में झुलस गए।घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews