कांग्रेस विधायक का CAA को लेकर बड़ा बयान

कांग्रेस विधायक का CAA को लेकर बड़ा बयान

धार। मोहम्मद अंसार।
कांग्रेस के विधायक एवं जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल अलावा ने बड़ा बयान दिया है।अलावा का कहना है कि मोदी सरकार सीए कानून लाकर देश में जनता का ध्यान भटका रही है आर्थिक मंदी और बेरोजगारी पर सरकार क्यों चुप है

दरअसल, धार जिले के मनावर में 13 दिन से सीए का विरोध शाहिन बाग की तर्ज पर दलित अल्पसंख्यक मिलकर कर रहे हैं। रात में सीए के विरोध में कांग्रेस के विधायक एवं जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल अलावा विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए । इस दौरान आदिवासी नेत्री माधुरी बहन भी शामिल हुई ।

मीडिया से चर्चा करते हुए डॉक्टर हीरालाल अलावा ने जमकर केंद्र सरकार को घेरा । उन्होंने कहा कि पूर्व उत्तरी राज्य में आदिवासीयो पर भी सीए लागू किया था, परंतु देश के गृहमंत्री अमित शाह को वापस लेना पड़ा ।देश के आदिवासी जंगल में रहने वाले लोग कहां अपने बाप दादा के दस्तावेज लाएंगे ।

वही डॉ हीरालाल अलावा मोहन भागवत पर जमकर बरसे । अलावा ने कहा कि आदिवासियों को किसी भी धर्म में बांधने का कोशिश ना करें आदिवासी समाज सर्व धर्म है मोदी सरकार सीए कानून लाकर देश में जनता का ध्यान बेरोजगारी आर्थिक मंदी से भटका रहे हैं बेरोजगारी आर्थिक मंदी पर क्यों नहीं बोलते आज केंद्र सरकार सब देश में निजीकरण करने की सोच रहे हैं कल हम इस रोड पर चलेंगे तो मध्य प्रदेश का रोड मध्य प्रदेश के नाम से नहीं मोदी और अडानी के नाम से पहचाना जाएगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews