एम्बुलेंस से गौ तस्करी, दो की मौत, दो की हालत गंभीर, धार का मामला, ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकायत

एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को अस्पताल पहुंचाना होता है जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सके और उनकी जान बच जाये लेकिन मध्य प्रदेश में इन दिनों एम्बुलेंस प्याज खरबूजे और गौवंश ले जा रही है, पिछले दिनों मुरैना में प्याज से भरी एम्बुलेंस फिर गुना में खरबूजे से भारी एम्बुलेंस मिली थी अब धार में तस्करी के लिए गौवंश लेकर जा रही एम्बुलेंस मिली है। 
Cow smuggling in an ambulance in Dhar

Cow smuggling in an ambulance in Dhar MP: मध्य प्रदेश में गौ और गौवंश हत्या पर सख्त कानून है बावजूद इसके गौवंश तस्करी करने वाले गिरोह इस गैरकानूनी काम को कर रहे हैं, लगातार एक्शन के बाद अब तस्करों ने एम्बुलेंस को अपना हथियार बनाया है जिससे ये कहीं भी चैकिंग में रोके नहीं जा सकें और गौवंश को काटने के लिए आसानी से निकाल कर ले जा सके लेकिन गौमाता को पूजनीय मानने और गौहत्या को पाप समझने वाले सनातनी लोगों की नजर से ये बच नहीं पाते ऐसा ही एक मामला धार जिले के धामनोद से सामने आया है

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है एक एम्बुलेंस से गौवंश का परिवहन होते मिला है। गणपति घाट के नए ब्रिज के नीचे खड़ी एक एंबुलेंस क्रमांक MP 09 BA 0981 में गौवंश (सांड/बैल) भरे हुए थे। खड़ी  एम्बुलेंस हिलने लगी तो पलाशमाल के पूर्व सरपंच श्री राम और कुछ ग्रामीणों को शंका हुई उन्होंने जाँच की तो देखा कि एम्बुलेंस के अंदर गौवंश है।

9 गौवंश ठूंस ठूंस कर भरे थे, 2 की मौत हो चुकी थी दो बीमार थे 

दरअसल एम्बुलेंस का टायर फटा हुआ था इसलिए वो ब्रिज के नीचे खड़ी थी ग्रामीणों को जब उसमें गौवंश दिखाई दिए तो उन्होंने इसका ताला तोड़ा तो देखा कि एम्बुलेंस की बाकायदा गौवंश ले जाने के हिसाब से ही तैयार किया गया था, उसके अन्दर 9 गौवंश ठूंस ठूंस कर भरे थे जिसमें से 2 मृत अवस्था में थे जबकि दो की हालत गंभीर थी ।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन एक्शन में   

ग्रामीणों को देखकर एम्बुलेंस चालक भाग गया, ग्रामीणों ने धामनोद पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलाया और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी, मृत गौवंश को अलग किया गया, बीमार गौवंश का इलाज शुरू किया गया और शेष गौवंश को गौशाला भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पशु प्रेमी आक्रोशित, कड़ी कार्रवाई की मांग  

उधर जब गौवंश तस्करी की सूचना पशु प्रेमियों को मिली तो उन्होंने इसपर नाराजगी जताई और पुलिस , प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में एम्बुलेंस के दुरुपयोग की ये तीसरी घटना सामने आई है जब मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस में मरीज नहीं प्यास , खरबूजे और अब गौवंश भरे मिले है।

[dgv_vimeo_video id=”1071713425″]

[dgv_vimeo_video id=”1071713510″]

[dgv_vimeo_video id=”1071713587″]

धार से मो. अन्सार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews