
Dhar- thief arrested : धार में साइबर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मिलकर एक कुख्यात चोर गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी नासु भील को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 54 हजार 600 रुपए सहित 6 लाख रुपए के 10 तोला सोने के जेवरात भी बरामद किए है।
बाकी आरोपियों की तलाश
दरअसल तीन दिन पहले धार के श्रीजी धाम कालोनी में एक सुने मकान से चोरी की वारदात हुई थी। जिसकी पड़ताल के दौरान साइबर क्राइम और पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी नासु भील को गिरफ्तार किया। जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात करना कबूला। बाकी के दो साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। वही पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
देवेन्द्र सिंह धुर्वे-नगर पुलिस अधीक्षक
[dgv_vimeo_video id=”797952098″]
धार से मोहम्मद अल्ताफ़ की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
