VIDEO: धार कलेक्टर की दो टूक- समय सीमा में काम पूरा नहीं किया तो होगी कार्रवाई

धार कलेक्टर

धार, मोहम्मदआलताफ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले (Dhar District) में आज शुक्रवार को धार कलेक्टर (Dhar Collector) का अलग रुप देखने को मिला।कड़कती धूप में धार कलेक्टर शासकीय  निर्माण कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे और लापरवाही करने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय सीमा में कार्य पूर्ण हो किया तो कार्रवाई  होगी।

यह भी पढ़े.. Suspend: अलीराजपुर कलेक्टर के बाद SDM का एक्शन- लापरवाही पर रीडर निलंबित

दरअसल, आज 5 मार्च को धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह (Dhar Collector Alok Kumar Singh) ने निमाड़ क्षेत्र की कड़कती धूप में शासकीय निर्माण कार्य की समीक्षा की अधिकारियों (Officers) को जमकर फटकार लगाई । धार कलेक्टर ने कहा कि जितने भी अपूर्ण कार्य हैं उन्हें समय सीमा में पूर्ण किया जाए नहीं तो उनके खिलाफ होगी कार्रवाई। धार कलेक्टर ने आगे कहा कि आपके घर में लाइन फिटिंग, नल फिटिंग नहीं होता तो आप घर में प्रवेश नहीं करते क्या ।घर में प्रवेश नहीं करेंगे तो सामान की चोरी हो जाती । इसी तरह  शासकीय  भवनों पर ध्यान नहीं देंगे  तो सामान की चोरी हो जाएगी । यह लापरवाही  हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में अगले 24 घंटे में बादल छाने के आसार, यहां ओले-बारिश की संभावना

इसी दौरान जनता की मांग पर धार कलेक्ट अशोक चौपाल लगाकर भी बैठ गए । उमरबन को 2 दिन तहसील ठप्पा बनाने की घोषणा की। जनता को तहसील के काम के लिए 40 किलोमीटर दूर मनावर जाना पड़ता था। वही उमरबन में शासकीय औद्योगिक केंद्र, गौशाला स्कूल (School) आदि, कार्यों की समीक्षा की।MSP पर गेहूं खरीदी के बारे में बताया पिछली बार बारिश के कारण बहुत गेहूं खराब हुआ था इस कारण धार जिले में गेहूं खराब नहीं होगा, इसलिए हमने गेहूं खरीदी केंद्र में अधूरे कार्य जल्दी पूर्ण कर कर ज्यादा से ज्यादा गेहूं खरीदने की कोशिश करेंगे ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews