धार पुलिस ने 52 लाख रुपए की शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने 1165 पेटी बीयर और 1361 पेटी शराब सहित कुल 52 लाख रूपए से अधिक की शराब जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
liquor

Dhar News : मध्य प्रदेश में अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि धार जिले की कुक्षी पुलिस ने अंबेडकर चौराहे पर नाकाबंदी कर एक अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने 52 लाख रूपए से अधिक की शराब जब्त कर दो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात को कुक्षी टीई को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध शराब से भरा एक वाहन बाग से कुक्षी की ओर आ रहा है। इसके बाद वाहन को रोकने के लिए अंबेडकर चौराहे पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान ट्रक (MP09HF9633) को रोका गया। चेकिंग के दौरान वाहन में अंग्रेजी शराब भरी मिली, जिसके परिवहन के वैधानिक कागजात भी नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में वाहन चालक नरपत पिता तेरसिंह डावर निवासी भोरदू थाना आंबुआ और विजय पिता दीपू जाने निवासी आंबुआ को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”998722197″]

पुलिस ने 1165 पेटी बीयर और 1361 पेटी शराब सहित कुल 52 लाख रूपए से अधिक की शराब जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”998719429″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews