Dhar: कोरोना मरीज मिलने की अफवाह से फैली सनसनी, प्रशासन अलर्ट

Dhar: कोरोना मरीज मिलने की अफवाह से फैली सनसनी, प्रशासन अलर्ट

धार। राजेश डाबी।

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से हर कोई डरा और सहमा हुआ है। इसी बीच प्रदेश के धार जिले में स्थिति तब बेकाबू हो गई जब अचानक से पुलिस और मेडिकल की टीम अचानक से हटवाड़ा क्षेत्र के मेवाती पुरा में पहुंच कर 5 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गए। यह परिवार सोमवार की रात इंदौर से धार आया था। वहीं और एक महिला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से धार पहुंची थी।

दरअसल सोमवार की रात अलग-अलग जगह से कुल 5 लोग धार के हटवाड़ा क्षेत्र के मेवाती पुरा गांव में पहुंचे थे। जिसमें से इंदौर एक ही परिवार के 4 लोग के अलावा एक महिला राजस्थान से आई थी। पुलिस प्रशासन को इस बात की सूचना मिलने के बाद वह मेडिकल टीम के साथ मंगलवार दोपहर उस जगह पर पहुंची और उन पांचों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां उनका कोरोना परीक्षण किया गया। हालांकि उनमें से किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाया गया है । जिसके बाद पूर्ण जांच के उपरांत उन्हें वापस घर भेज दिया गया और हिदायत दी गई है कि वह घर में ही आइसोलेट रहेंगे।

वही धार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस में मेडिकल टीम ने जाकर संदिग्ध लोगों को घरों से ले जाकर मेडिकल चेकअप किया और पुनः उन्हें उनके निवास स्थान पर छोड़ दिया। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को उठाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। साथ ही बाहर से आए संदिग्ध लोगों को घर में ही क्वॉरेंटाइन होने की हिदायत दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews