MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

धार में पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, युवक की मौत, 2 अन्य घायल

धार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhar

मध्य प्रदेश के धार से पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये घटना धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुणावद की है। यहां स्थित तिरुपति होटल पर ये पूरी वारदात हुई। गुरुवार की रात यहां पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी कर दी गई। इसमें नियमित खेड़ा के रहने वाले विकास की मौत हुई है। एसपी सचिन शर्मा के निर्देश के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक संदिग्ध को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक गुणावद स्थित इस होटल में हुई घटना की सूचना मिलने के बाद सादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनाक्रम के बारे में जानने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है।

क्यों हुआ विवाद

तिरुपति होटल पर मृतक विकास कायस्त और गांव के ही रहने वाले गोलू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर अचानक से विवाद शुरू हो गया। जब यह पूरा विवाद हुआ उसे समय संबंधित लोगों के नशे में होने की बात कही जा रही है। विवाद बढ़ते बढ़ते चाकूबाजी तक पहुंच गया। इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक चाकू लगने के बाद वो आधे घंटे तक वह सड़क पर ही तड़पता रहा। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

 Dhar

पुलिस कर रही जांच

इस पूरे मामले की जांच सादलपुर थाना पुलिस कर रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में तो लिया गया है लेकिन उसकी भूमिका अभी साफ नहीं हो पाई है। इस घटना में कौन-कौन शामिल था और चाकू बाजू में किसका हाथ है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल एसपी के निर्देश पर घटनाक्रम से जुड़े हुए सभी पहलुओं के जांच पड़ताल की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
धार में पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, युवक की मौत, 2 अन्य घायल