
धार,मो अल्ताफ़। धार (dhar) के बहुचर्चित ढाई सौ करोड के सेंट टेरेसा जमीन घोटाले मे पुलिस ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर खुलासा किया है कि मामले मे 16 हजार 5 सौ पेज का चालान पेश किया है जिसके बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियो को सख्त सजा मिलेगी।
यह भी पढ़े…India Vs Pakistan World Cup : पाकिस्तान ने भारत के सामने 160 रनों का रखा लक्ष्य
दरअसल , धार के बहुरचर्चित सेंट टेरेसा ट्रस्ट की ढाई सौ करोड की बेशकीमती जमीन को आरोपियो ने धोखाधडी कर कई लोगो को बेच दिया था , इस मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 आरोपियो को गिरफ्तार किया था जबकि मुख्य आरोपी सुधीर जैन अभी भी फरार चल रहा है , पुलिस ने मामले मे आरोपियो के खिलाफ न्यायालय मे चालान पेश कर दिया है, जो कि 16500 पेज का है , वही मुख्य आरोपी सुधीर जैन की संपत्ति भी कुर्क की गई थी।
[dgv_vimeo_video id=”763082238″]
धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह सिंह ने बताया कि उन्होने और उनके अधिकारियो ने मामले मे बहुत मेहनत कर चालान पेश किया है, इसमे राजस्व , नगरपालिका , अभिलेखागार , पंजीयक सहित कई विभागो से दस्तावेज एकत्रित कर लगाये गये है, साथ ही कनाडा से भी दस्तावेज बुलाये गये है। पुलिस को अब उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियो को इस मामले मे सख्त से सख्त सजा मिल पायेगी।
[dgv_vimeo_video id=”763082344″]
