Road Accident : MP में भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत 3 की मौत, 9 घायल

Road Accident : MP में भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत 3 की मौत, 9 घायल

धार, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के धार जिले (Dhar District) में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा (Road accident) हो गया।यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 1 मासूम समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।वही 9 लोग घायल हो गए, जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस (Dhar Police) और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। हादसा कैसे हुआ फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. पूर्व सांसद का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, BJP नेता ने शेयर की पुरानी फोटो

घटना धार रतलाम फोर लाइन पर बदनावर क्षेत्र के घटगारा बोराली ग्राम की है। यहां बीती रात को लगभग 3:15 बजे घटगारा बोराली ग्राम के बीच सुजलान फैक्ट्री (पवन चक्की) के सामने एक मारुति कार RJ 09 CC 6936 अचानक पलट गई।इसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई और 9 घायल हो गए, जिसमें 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आनन-फानन में रतलाम के जिला अस्पताल (Ratlam Hospital) में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Police : मप्र के इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, यहां देखें लिस्ट

मृतकों में एक 45 वर्षीय व्यक्ति, एक 12 वर्ष का बालक तथा 40 वर्षीय एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने से हुआ।  सभी लोग राजस्थान के निंबाहेड़ा के बताए जा रहे है जो मध्य प्रदेश के ओम्कारेश्वर जा रहे थे।सभी घायलों व मृतकों को टोल प्लाजा एम्बुलेंस एवं 108 से सरकारी अस्पताल बदनावर लाया गया।धार कलेक्टर (Dhar Collector) आलोक कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में घायलों को तुरंत उपचार हेतु व्यवस्थाएं की गई तथा उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा प्रशासन हर संभव मदद में लगा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews