भाजपा में शामिल हुए सिंधिया का फूंका पुतला

भाजपा में शामिल हुए सिंधिया का फूंका पुतला

धार। राजेश डाबी. वर्तमान में भाजपा के और पूर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रखर प्रवक्ता पूर्व केंद्रिय मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा विगत दिवस अचानक अपनी उपेक्षाओं के चलते कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिए जाने व भाजपा में शामिल होने की सुचना के बाद देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया, वहीं उक्त घटना के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं, उक्त घटना से धार जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है , जिसके चलते आज धार शहर के मोहन टॉकीज क्षेत्र में जिला कांग्रेस के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका गया तथा उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई , कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिंधिया द्वारा बीते लंबे समय से प्रदेश सरकार को ब्लैकमेल किया जा रहा था एवं वे सरकार गिराने की फिराक में थे, तथा जिस तरह उन्होंने कदम उठाया है कहीं न कहीं दुर्भाग्यपूर्ण है जिसके चलते देश एवं प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उनके खिलाफ रोष है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews