अपनी मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

अपनी मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

धार, डेस्क रिपोर्ट। स्कॉलर आवेदन में आ रही समस्या व आवास भत्ता योजना की दोनों किस्त की राशि की मांग को लेकर मध्यप्रदेश शासन ,जनजाति कार्य अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के नाम विद्यार्थियों ने पीजी कॉलेज धार के प्रशासनिक अधिकारी इंजू खान सर को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने कहा है कि अगर एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने से पहले स्कॉलर और आवास की दोनों किस्त की राशि नहीं आती है तो समस्त विद्यार्थी एडमिशन फीस नहीं देंगे।

मुकुल गुप्ता से ग्वालियर नगर निगम आयुक्त का प्रभार वापस, चर्चाओं का बाजार गर्म

इन विद्यार्थियों का कहना है कि अगर हम एडमिशन लेने से वंचित रह गए तो उसकी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन व कॉलेज प्रशासन की रहेगी। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को कहा कि अगर शासन स्कॉलर आवास की पूरी राशि समय से नहीं देती है तो हमें भी हमारी परीक्षा फीस एडमिशन फीस 50% वापस करें। उन्होने चेतावनी दी कि अगर 5 दिवस के भीतर हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कॉलेज परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन और मध्यप्रदेश शासन रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”587875184″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews