धार बस हादसे की जाँच के लिए घटनास्थल पर पहुंची टीम, पढ़े पूरी खबर

धार बस हादसे की जाँच के लिए घटनास्थल पर पहुंची टीम, पढ़े पूरी खबर

धार,मो अल्ताफ। धार (dhar) के ग्राम खलघाट स्थित नर्मदा पूल से यात्री बस नदी में गिरने के बाद अब इस मामले की जांच भी अधिकारियों द्वारा शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र परिवहन की बस होने और मृतकों में महाराष्ट्र के लोगों के भी शामिल होने के चलते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पीए मंगेश चिवटे ग्राम खलघाट पहुंचे और उन्होंने हादसे वाले स्थान का मौका मुआयना कर अधिकारियों से इसकी जानकारी ली।

यह भी पढ़े…शाहिद कपूर ने पहली बार मिलाया इस Producer से हाथ, एक अनोखी लव स्टोरी में आएंगे नजर, जानें

उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है, और उन्होंने अफसोस भी जताया कि इस हादसे में लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कहीं।

[dgv_vimeo_video id=”731420804″]

यह भी पढ़े…आखिर किसके सिर पर होगा नगर परिषद अध्यक्ष का ताज

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए इंदौर से पीटीआई एडीजी जी जर्नादन भी घटनास्थल पर पहुंचे, और उन्होंने भी यहां मौजूद अधिकारियों से घटना के बारे में पूछताछ की और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वही इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना की जांच की जा रही है, और आगे से ऐसी दुर्घटना न हो इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”731420016″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews