चोरों ने किसान पर की फायरिंग, पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

चोरों ने किसान पर की फायरिंग, पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

धार।मोहम्मद अंसार।

मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर में लॉक डाउन के बीच बडा हादसा हो गया । यहां खेत पर प्याज की चोरी करना आ चोरों ने किसान और उनके बेटे पर फायरिंग कर दी जिसमें पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य एक घायल हो गया।

दरअसल, धार का सरदारपुर के पास राजगढ़ कै अमोदिया गांव की घटनाएं एक किसान परिवार एवं चोरों के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गई थी। पिता को सीने में गोली लगी ।इंदौर रेफर किया गया रास्ते में पिता की मौत भी हो चुकी है। एक पुत्र के पैर में गोली लगी उसे इंदौर रैफर किया गया ।किसान के खेत में प्याज की कटी हुई फसल रखी हुई थी 15सै 20 चोरों ने अचानक धावा बोल दिया चोरों ने कुछ प्याज की बोरियां चुरा लिए थे किसान परिवार जागने पर आमने-सामने गोली चली अज्ञात चोरों की संख्या 15 से 20 बताई जा रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews