Dhar News: भोजशाला में अज्ञात लोगों ने मां वाग्देवी की प्रतिमा की स्थापित, मामले की जांच जारी

Dhar News: भोजशाला में अज्ञात लोगों ने मां वाग्देवी की प्रतिमा की स्थापित, मामले की जांच जारी

Dhar News : धार जिले में बीती रात भोजशाला में अज्ञात लोगों ने मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कर दी। जिसकी जानकारी लगते ही प्रशासन को ने तुरंत प्रतिमा को वहां से हटा दिया। हालांकि, प्रतिमा अभी कहां रखी गई है इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा उजागर नहीं की गई है। इस पूरी घटना के बाद सुबह से ही हिन्दु संगठनों सहित आमलोगों की भीड जमा होने लगी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यहां भारी पुलिसबल तैनात कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”862829874″]

हिन्दू संगठनों ने की ये मांग

बता दें कि हिन्दू संगठन के लोगों ने भोजशाला के अंदर पहुंचकर मां वाग्देवी के जयकारे लगाए। इस पूरे मामले में भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन का कहना है कि भोजशाला में मां वाग्देवी की प्रतिमा स्वयंभू स्थापित हुई है, जिसे प्रशासन ने यहां से हटाकर गलत किया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द ही प्रतिमा वापस स्थापित की जाए।

एडिशनल SP ने दी ये जानकारी

वहीं, एडिशनल एसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों ने तार फेंसिंग को काटकर भोजशाला में मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कर दी थी, जिसे हटा दिया गया है। सीसीटीवी के जरिए पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही असामाजिक तत्त्वों की पहचान कर उनके ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोसल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। भार्मिक खबरें फैलाने वालों के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई कि जाएगी। फ़िलहाल, अभी जिले में शांति है। चारों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”862829081″]

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews