पूर्व मंत्री की राष्ट्रपति और राज्यपाल पर टिप्पणी को लेकर विवाद, कहा ‘नाम के लिए आदिवासियों को पद पर बिठाया’

पूर्व मंत्री की राष्ट्रपति और राज्यपाल पर टिप्पणी को लेकर विवाद, कहा ‘नाम के लिए आदिवासियों को पद पर बिठाया’

Controversy over the statement of Omkar Singh Markam : डिंडौरी में पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो संवैधानिक पदों पर बैठे आदिवासी जनों पर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इसमें उन्होने राष्ट्रपति और राज्यपाल को लेकर जिस तरह की बात कही है, उसे लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ये उसकी हताशा दिख रही है।

ओमकार मरकाम के बयान पर बवाल

वीडियो में ओमकार मरकाम यह कहते दिख रहे हैं कि भाजपा ने नाम के लिये राष्ट्रपति और राज्यपाल बनाए हैं, उनसे बनता कुछ नहीं। विधायक यहीं नही रुके, उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि पिछले साल आदिवासी दिवस के दिन ही वन विभाग ने आदिवासियों पर गोली चला दी थी। बता दें कि वर्तमान में ओमकार मरकाम कांग्रेस में आदिवासी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और ऐसे में उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है।  यह वीडियो 24फरवरी शुक्रवार का बताया जा रहा है। कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम जब ये बात बोल रहे थे उस समय जिला अस्पताल परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम सहित कई लोग मौजूद थे।

बीजेपी ने लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम की इस टिप्पणी पर भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे का कहना है कि यह कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दिखाता है। भाजपा के शासन में एक गरीब आदिवासी छोटे स्तर से उठकर आज देश की राष्ट्रपति के पद पर आसीन हैं और कांग्रेस उनका निरादर कर रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने तो कभी किसी आदिवासी को इतने बड़े पदों पर नहीं बिठाया और जब बीजेपी ने ये सराहनीय कदम उठाया है तो कांग्रेस नेता ऐसी अनर्गल बातें कर रहे हैं। उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर वोट लेती रही है और कभी उनका विकास नहीं किया, वहीं विधायक ओमकार मरकाम सबके सामने महामहिम राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं और ये उनकी हताशा और बौखलाहट दर्शा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”802207016″]

[dgv_vimeo_video id=”802207108″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews