
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Dindori News: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में धर्मांतरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने रविवार को लालच देकर धर्मांतरण गांव वालों को धर्मांतरण कराने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं सोमवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांव वालों ने दर्ज कराई थी शिकायत
डिंडौरी जिले के समनापुर थाना में ग्राम पिपरिया के रहने वाले अंगद सिंह पुत्र आशाराम मरावी उम्र 48 साल ने समेत अंगद वनवासी, शिवम पाठक और दिनेश्वर राजपूत ने पुलिस को धर्मांतरण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
पूछताछ में जुर्म कबूला
धर्मांतरण की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पुलिस ने रविवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पुलिस को कई सारे सामान भी मिले थे। वहीं सोमवार को पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें इन आरोपियों द्वारा लालच देकर गांव वालों को ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराया जा रहा था। वहीं पकड़े गए मुख्य आरोपी का नाम जीत सिंह बताया जा रहा है, जोकि घटना के दिन से फरार चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी जीत सिंह ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ 27 अप्रैल को सुदयय सिंह मरावी के घर जाकर लालच देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराया था। फिलहाल, पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
