कमलनाथ की सभा में महिला जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

कमलनाथ की सभा में महिला जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

प्रकाश मिश्रा/डिंडोरी। सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में उस समय हंगामा मच गया जब जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे यहां पहुंची और मंच पर जगह न मिलने पर हंगामा करने लगी। उनका कहना था कि जिले की प्रथम महिला के साथ इस तरह के व्यवहार महिलाओं का अपमान है। ज्योति धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार छिपाने के लिए यह सब कर रही है। हालांकि मंत्री तरुण भनोट उन्हें मनाने पहुंचे लेकिन ज्योति प्रकाश धुर्वे ने मंच से अपनी बात कहने की मांग रखी, मंच पर बोलने की अनुमति न मिलने पर वह और भड़क गईं और नारेबाजी करने लगी।

ज्योति धुर्वे ने कहा कि कमलनाथ सरकार महिला और आदिवासी विरोधी है जिसका प्रमाण इस घटना से मिल गया है। आखिरकार पुलिस को बलपूर्वक उन्हें सभास्थल से बाहर निकालना पड़ा। पूरी सभा के सामने जिला पंचायत अध्यक्ष को पुलिस ने बहुत मशक्कत के बाद सभा स्थल से बाहर निकाला।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews