नगर परिषद के कर्मचारियों ने शुरू की थाना प्रभारी के विरोध मेंअनिश्चित कालीन हड़ताल

नगर परिषद के कर्मचारियों ने शुरू की थाना प्रभारी के विरोध मेंअनिश्चित कालीन हड़ताल

डिण्डौरी। प्रकाश मिश्रा।

जिले की शहपुरा नगर पंचायत के कर्मचारी थाना प्रभारी टीआई हेमंत बर्वे के खिलाफ लामबंद होते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए ।नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल को कई कर्मचारी संगठन सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि 2 दिन पूर्व नगर परिषद के अंतर्गत सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के मामले को लेकर शहपुरा थाना प्रभारी और नगर परिषद के कर्मचारियों के बीच कथित तौर पर कहासुनी हो गई थी ।नगर परिषद कर्मचारियों ने थाना प्रभारी पर गुंडागर्दी करनेअभद्र व्यवहार करने गाली गलौज करने तथा डराने धमकाने सहित कई आरोप लगाए थे और जिसका विरोध स्वरूप ज्ञापन एसडीएम शहपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शहपुरा सहित पुलिसअधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा था कि यदि दो दिवस के अंदर थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे अपने संघ के साथ सड़क पर विरोध करेंगे और अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।

इसी के चलते आज शहपुरा नगर परिषद के समस्त कर्मचारी थाना प्रभारी के खिलाफ उनकी मांग पूरी ना होने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। वहीं हड़ताल को समर्थन कर रहे विभिन्न प्रान्तीय संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों पर जोर जबरदस्ती किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की गंभीरता को ध्यान रखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews