लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कर रही है नए नए प्रयोग

लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कर रही है नए नए प्रयोग

डिंडौरी।प्रकाश मिश्रा।

लॉक डाउन का पालन कराने के लिए जिला पुलिस नए-नए तरीके अपना रही है। सोशल डिस्पेंसिंग बनाए रखने के लिए जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलग अलग माध्यमों को अपनाकर लोगों को घर में रहने तथा शासन के नियम और निर्देशों का पालन करने की सलाह देती आ रही है। ज्ञात हो कि पूरे जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जहां जिले की सीमाओं को सील किया गया है वहीं जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में आवाजाही पर सख्ती के साथ रोक लगा दी गई है बावजूद इसके कतिपय लोगों का अनावश्यक रूप से सड़कों पर निकलना जारी है पुलिस प्रशासन ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चालानी कार्रवाई के साथ-साथ मामले दर्ज कर दंडित भी कर रही है।

इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी के निर्देशन में अवंतीबाई चौराहे पर ड्यूटी में तैनात पुलिस उप निरीक्षक अखिलेश दाहिया एवं यातायात प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में कोरोना के डेमों का प्रदर्शन किया गया ।कोरोना वायरस के खतरे से लोगों को आगाह करने के लिए कभी पम्पलेट तो कभी सड़कों पर पेंटिग्स और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को कोरोना के खतरे से बचने की समझाइश दी जा रही है। इसके साथ ही डेमो के माध्यम से आम लोगों को संक्रमण से बचने के लिए सैनिटाइजर एवं मास्क का उपयोग करने तथा लाक डाउन का पूरी तरह पालन करने की अपील की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews