MP Breaking News

निलंबित नर्स की बहाली को लेकर नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल, डिंडौरी जिला अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान 

डिंडौरी जिला अस्पताल में नर्स यूनियन ने हड़ताल शुरू कर दी है। निलंबित नर्स की बहाली की मांग रखी है। यह भी कहा कि, "जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।।"
Dindori News

डिंडौरी जिला अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती नजर आ रही है। विगत दिनों हुए नर्सिंग ऑफिसर के निलंबन के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ ने 29 जुलाई को हड़ताल शुरू कर दी है। काम रोक दिया है। जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नर्स यूनियन ने निलंबित नर्स भावना चौहान की बहाली की मांग को लेकर अस्पताल के आगे ही विरोध प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगी और हड़ताल जारी रहेगा।

क्या है मामला?

नर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को जिला अस्पताल में भर्ती एक पॉइजनिंग के मरीज को मिनरल वाटर पैक्ड पानी (बिसलरी) की बोतल से इलाज किए जाने के मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए संबंधित स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया था। साथ ही ड्यूटी डॉक्टर, बीएमओ और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। जिसमें 3 अगस्त तक जवाब देने का समय दिया गया है।

जिला प्रशासन को पत्र सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई 

नर्स यूनियन का कहना है इस मामले को लेकर न्याय की उम्मीद के साथ शनिवार को जिला प्रशासन पत्र सौंपा गया था। जिसमें निलंबन समाप्त करने की मांग की गई थी। उन्होंने सोमवार तक इंतजार किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें मजबूरी में हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा।  नर्सिंग स्टाफ ने अपने पत्र में कहा है कि, “निलंबित नर्स को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
निलंबित नर्स की बहाली को लेकर नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल, डिंडौरी जिला अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान