11 साल की उम्र में इस बॉलीवुड स्टार किड ने खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस, चलाता है स्टार्टअप

Bollywood Star kid

Bollywood Star Kid: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारे जितना चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा स्टार किड्स की भी होती है। अक्सर किसी न किसी फिल्म सितारे के बच्चों की बॉलीवुड में कदम रखने की जानकारी सामने आती है। कोई एक्टिंग से अपना डेब्यू करता है तो कोई डायरेक्शन और प्रोडक्शन में नाम कमाना चाहता है। हालांकि, सितारों के बच्चों की इंडस्ट्री में होने वाली इस एंट्री को कई बार नेपोटिज्म का नाम भी दे दिया जाता है। ऐसे बहुत से सितारे हैं जिनका नाम इस शब्द से जोड़ा गया है। हालांकि, कई ऐसे किड्स हैं जिन्होंने बेहतरीन मुकाम हासिल कर लिया है और कुछ आज भी स्ट्रगल कर रहे हैं।

आज हम आपको एक ऐसे स्टार किड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन तो नहीं है। लेकिन महज 11 साल की उम्र में ही इसने करोड़ों रुपए का बिजनेस खड़ा कर लिया है। ना तो यह बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आया है और ना ही कभी इसे कोई ऐड शूट करते हुए देखा गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार यह बच्चा कौन है जो करोड़ों का मालिक बन चुका है।

11 की उम्र में करोड़ों का बिजनेस

हम जिस स्टार किड की बात कर रहे हैं उनकी मां 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस रही हैं और अब भी अपने हुस्न की बिजली गिराती हुई दिखाई देती हैं। इसी के साथ इस बच्चे के पिता भी करोड़पति बिजनेसमैन हैं और हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी सिर्फ 11 साल की उम्र में इस बच्चे ने करोड़ों रुपए का बिजनेस खड़ा किया है।

चलाते हैं स्टार्टअप

हम जिस स्टार किड की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज कुंद्रा हैं। उनकी उम्र सिर्फ 11 साल की है लेकिन वह करोड़ों रुपए का स्टार्टअप चला रहे हैं। उनके इस स्टार्टअप का नाम वीआर किक्स है, जो कस्टमाइज स्नीकर्स बेचने का काम करता है। इससे वो करोड़ों रुपए कमाते हैं। वियान के इस ब्रांड का एक प्रमोशनल वीडियो भी सामने आया था, जिसे खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जब वियान ने यह बिजनेस स्टार्ट किया था तब बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी प्रशंसा की थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews