इस शुक्रवार फिर होगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट, सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं ये फिल्में

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ अगर आप वीकेंड का प्लान बनाना शुरू कर चुके हैं, तो 26 जून को एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज होने वाली है। चलिए जान लेते हैं कौन सी कहानी आपका मनोरंजन करेगी।
26 June Release

सिनेमा प्रेमियों को हर शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज की जाती है। आज से नहीं बल्कि सालों से शुक्रवार के दिन थिएटर में फिल्में रिलीज करने का चलन देखने को मिल रहा है। अब जून भी अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है लेकिन एंटरटेनमेंट के मामले में इसमें कोई कमी नहीं आने वाली है।

हर शुक्रवार की तरह 26 जून को भी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इसमें कॉमेडी से लेकर एक्शन और फैमिली ड्रामा सब कुछ शामिल है। चलिए देख लेते हैं कि कौन सी फिल्में आपका भरपूर मनोरंजन करने वाली है।

वेलकम टू द जंगल

26 जून को बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम की तीसरी किस्त वेलकम टू द जंगल रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर अहमद खान लगभग 30 से ज्यादा कलाकारों की फौज के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं। एक स्ट्रगलिंग एक्टर की कहानी है जिसे एक फिल्म में रोल मिलता है। यह किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है। फिल्म की शूटिंग के लिए यह एक गांव के पास पहुंचते हैं। लेकिन अफरा तफरी तब मच जाती है जब ग्रामीण इन्हें असली सैनिक समझ लेते हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकलिन फर्नांडीस, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, उर्वशी रौतेला, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, आफताब शिवदासानी, फिरोज खान, मुकेश तिवारी, किकू शारदा, सुदेश बेरी, कृष्णा अभिषेक, हेमंत पांडे, मीका सिंह, किरण कुमार, दिवंगत एक्टर पंकज धीर सहित कई सितारे नजर आएंगे।

सुपरगर्ल

डीसी यूनिवर्स की फिल्म सुपर गर्ल भी 26 जून को रिलीज हो रही है। ये कारा जोर एल के किरदार की कहानी है जो आत्म खोज की यात्रा पर निकलती है। उसके चचेरे भाई सुपरमैन को अब उसकी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। इसी बीच सुपर गर्ल के पास एक लड़की आती है। इसके बाद बिना किसी मकसद के घूम रही कारा, रूथी नाम की लड़की के साथ येलो हिल्स के बेरहम क्रेम को रोकने के लिए निकल पड़ती है।

द इनवाइट

अगर आप हॉलीवुड फिल्में देखने की शौकीन है तो खट्टी मीठी सेक्स कॉमेडी और मैरिटल ड्रामा से भारी अप्रैल 26 जून को रिलीज हो रही है। यह सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है। जो अपनी बोरिंग जिंदगी से बाहर निकालने के लिए अपने घर की उपरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी को डिनर पर बुलाते हैं। जैसे-जैसे उनकी बातचीत शुरू होती है यह मजेदार और अजीब होती चली जाती है।

जैकऐस बेस्ट एंड लास्ट

26 जून को बहुत ही पॉपुलर सीरीज जैकएस की आखिरी फिल्म रिलीज हो रही है। इसके साथ यह फ्रेंचाइजी समाप्त हो जाएगी। इस फिल्म में एक्टर और स्टंट करने वाले जॉनी और उनके निडर साथियों को एडवेंचर पर जाते हुए देखा जाएगा। वह साहस भरे स्टंट करते हैं इस बीच मस्ती मजाक तो चलती रहती है लेकिन हैरान करने वाले चैलेंज भी सामने आते हैं।

तेरा मेरा नाता

एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें आपको प्यार, भावनात्मक रिश्ते और परिवार की दिल छू लेने वाली कहानी दिखेगी। चंद पटेल और स्वतंत्र गोयल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सूरज कुमार, अंबिका वाणी और दीपिका चिखलिया के साथ पंकज बेरी, मेघा पांचाल और प्रज्ञा मिश्रा नजर आएंगे ।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews