4 बेहतरीन साइको थ्रिलर फिल्में, देखने पर छूटने लगेंगे पसीने

4 Best Psycho Thrillers Films: साइको थ्रिलर फिल्में अक्सर हमें मानसिक दबाव और तनाव के चरम पर ले जाती हैं, और इनकी कहानी की गहराई और जटिलता हमारी धड़कनों को तेज कर देती है। जब आप इन फिल्मों को देखेंगे, तो यकीनन पसीने से तर हो जाएंगे।
scar

4 Best Psycho Thrillers Films: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी नई फिल्म “अद्भुत” लेकर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए दर्शन बेताब हो गए हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज के लिए एक अद्भुत तरीका अपनाया है, जो दर्शकों के लिए बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म “अद्भुत” एक रहस्यमय और रोमांचक सफर ले जाने वाली फिल्म है। आपको बता दें, इस सुपरनैचुरल थ्रिलर को शब्बीर खान ने निर्देशित किया है। अद्भुत की कहानी एक ऐसी जगह घूमती है जहां अजीबोगरीब घटनाएं होती है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक जासूस के रूप में इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं। अगर आपको थ्रिलर मूवी देखना पसंद है, तो आज हम आपको ऐसी चार खतरनाक थ्रिलर मूवी बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद आपके भी पसीने छूट जाएंगे।

“फिर आई हसीन दिलरूबा”
haseen

“फिर आई हसीन दिलरूबा” एक रोमांटिक और रहस्य से भरी हुई फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू एक बार फिर एक दिलचस्प किरदार निभाती नजर आ रही है। यह फिल्म इतनी ज्यादा रोमांचक है कि आप इसे देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे, इस फिल्म में तापसी पन्नू नए-नए ट्विस्ट और मोड़ लेकर आती हैं। यह फिल्म हसीन दिलरूबा का सिक्वल है। अगर आप एक रोमांचक और थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।

“मर्दानी 2”
mardaani

मर्दानी 2 एक रोमांचक और रहस्य से भरी फिल्म है अगर आपको ऐसी फिल्म देखने का शौक है तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट है। इस फिल्म में दर्शकों को इतना ज्यादा प्रभावित किया है कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया। लगभग 27 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 67 करोड रुपए से अधिक की कमाई की थी।

“7 खून माफ”
7 khun maaf

विशाल भारद्वाज की साइको थ्रिलर फिल्म “7 खून माफ” एक ऐसा उपहार है जिसे हर सिनेमा प्रेमी को देखना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा की यह दमदार फिल्म ने उन्हें ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी को देख हर कोई कातिल हो गया। 15 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और 33 करोड रुपए से अधिक की कमाई की।

“दृश्यम 2”
drishyam

“दृश्यम 2” एक मनोरंजक और थ्रिलर फिल्म है। जिसमें अजय देवगन एक बार फिर अपनी शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते नजर आते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन एक ऐसे पिता की भूमिका निभाते हैं जो अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और मोड़ आते हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। अगर आप एक अच्छी हिंदी फिल्म देखना चाहते हैं तो “दृश्यम 2” आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews