
जब भी छुट्टियां आती है तो हम सभी यह प्लानिंग करने लगते हैं कि हमें क्या करना चाहिए। त्योहारों के समय पड़ने वाली लंबी छुट्टी का अक्सर लोगों को इंतजार रहता है। इस समय हमें अपने परिवार के साथ समय गुजारने का मौका मिलता है। अगर आप भी सोच रहे हैं की छुट्टियों का समय घर पर कोई बढ़िया सी फिल्म या वेब सीरीज देखकर गुजारना है, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।
ये समय बरसात का है ऐसे में बाहर घूमना फिरना कम ही हो पाता है। ऐसे में परिवार दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए कुछ मजेदार लीगल ड्रामा वेब सीरीज बेस्ट रहेगी। इसमें आपको कोर्ट रूम की नोकझोंक, सस्पेंस, क्राईम, थ्रिलर सब कुछ देखने को मिलेगा। इन सीरीज के एपिसोड आपके दिमाग को घुमा देंगे।
देखें ये Courtroom Drama
क्रिमिनल जस्टिस 4
पंकज त्रिपाठी एक मंझे हुए कलाकार हैं और अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों को हैरान कर देते हैं। आप इन्हें क्रिमिनल जस्टिस में वकील माधव मिश्रा के किरदार में देख सकते हैं। इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं जिनकी अपनी अलग कहानी है। पहले सीजन में कैब ड्राइवर पर मर्डर का इल्जाम दिखाया गया है। वहीं आखिरी सीजन में एक डॉक्टर पर खुद की गर्लफ्रेंड का कत्ल करने का आरोप लग जाता है। हर सीजन कमल का है और उनके सारे एपिसोड आपको बांधकर रखेंगे। ये जियो सिनेमा पर मौजूद है।
इल्लीगल जस्टिस आउट ऑफ ऑर्डर
साल 2020 में आई ये कहानी बहुत शानदार है, जिसमें आप अक्षय ओबेरॉय, नेहा शर्मा, पीयूष मिश्रा, कुब्रा सैत और सत्यदीप मिश्रा को देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार पर ये कहानी मौजूद है।
ट्रायल प्यार कानून धोखा
अगर आप कोर्टरूम ड्रामा के साथ प्यार और धोखे का कनेक्शन देखना चाहते हैं तो यह सीरीज बेस्ट रहेगी। इसमें काजल को लीड रोल में दिखाया गया है। साल 2023 में आई इस कहानी में हाउसवाइफ नैना सहाय और उनके पति राजीव सहाय के साथ बच्चों की कहानी दिखाई गई है। सब कुछ अच्छा चल रहा होता है लेकिन कुछ समय बाद चीजें बिखरने लगती है, ये हॉटस्टार पर मौजूद है।
कोर्टरूम सच्चाई हाजिर हो
कोर्ट रूम का ये ड्रामा आपका जमकर मनोरंजन करने वाला है। 2019 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज में संजीव त्यागी, विकास कुमार और भुवनेश शेट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसमें 27 एपिसोड है और हर एपिसोड 45 मिनट का है। इसमें आपको अदालत के मामले नाम बदलना, शादी में धोखाधड़ी, हत्या, दहेज प्रताड़ना सारी कहानियां देखने को मिलेगी। ये हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

