पार्टनर के साथ जरूर देखें ये 4 पैरेन्टिंग फिल्में, बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी बेस्ट टिप्स

आजकल बच्चों की पेरेंटिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। वही माता-पिता जब वर्किंग होते हैं तो इसमें और भी परेशानी आती है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो आपको पैरेन्टिंग के तरीके से रूबरू करवाएगी।
parenting movies

बॉलीवुड में दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगभग हर सब्जेक्ट पर फिल्में बनाई जाती है। रोमांटिक से लेकर एक्शन फिल्म हो या फिर हॉरर और कॉमेडी दर्शक हर तरह के जॉनर की फिल्में पसंद करते हैं। इन फिल्मों के बीच कुछ ऐसी फिल्में भी बनाई जाती हैं जो अपने साथ कोई ना कोई संदेश लेकर आती है।

आजकल की फिल्मों में समाज में चल रही कुरीतियों के साथ बीमारी की वजह से व्यक्ति के व्यक्तित्व में आने वाले परिवर्तन और उसे पर समाज का रिएक्शन को खुलकर दिखाया जाता है। कुछ फिल्में ऐसी भी है जो माता-पिता को बच्चों की बेहतरीन परवरिश करने की सीख देती है। अगर आपका बच्चा भी छोटा है तो आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ फिल्में जरूर देखनी चाहिए। चलिए हम आपको ऐसे ही फिल्मों के बारे में बताते हैं।

छिपकली (Parenting Movies)

यह बहुत ही शानदार फिल्म है और अगर आप अपने बच्चों की परवरिश अच्छी तरह से करना चाहते हैं तो इसे जरूर देखें। इस फिल्म में पेरेंट्स अपने बच्चों कि किसी भी उत्सुकता को दबाने और उनके अजीब सवालों को नजरअंदाज करने की जगह उन्हें शांति से समझने और समझने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म आपको सिखाएगा की बच्चों को किस तरह से हैंडल करना चाहिए।

हिंदी मीडियम

यह श्रीदेवी की बहुत ही शानदार कहानी है जो आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप अपने बच्चों को उज्जवल भविष्य देना चाहते हैं तो इस फिल्म को पार्टनर के साथ जरूर देखें। इस फिल्म में पेरेंट्स का अपने बच्चों के लिए किया गया संघर्ष दिखाई देता है। इसके लिए वह अपने रिश्तों को भी नजरअंदाज कर देते हैं। शिक्षा कितनी जरूरी है इस बात को फिल्म में दिखाया गया है।

तारे जमीन पर

यह बहुत ही शानदार कहानी है जो एक बार आपको जरूर देखनी चाहिए। फिल्म दिखाया गया है कि हर बच्चे की सीखने और चीजों को समझने की क्षमता अलग-अलग होती है। हर किसी का इंटरेस्ट अलग होता है जरूरी नहीं की सब पढ़ने में अच्छे निकले कुछ खेलकूद और दूसरी गतिविधियों में भी अच्छे होते हैं। यह फिल्म सिखाती है कि बच्चों के इंटरेस्ट को समझना हमारे लिए कितना जरूरी है।

धनक

एक शानदार कहानी है जो आप अपने बच्चों के लिए जरूर देखें। इस फिल्म में दो भाई बहनों की कहानी बताई गई है जो अनाथ होते हैं। इन दोनों के पास एक दूसरे का ही सहारा होता है और उनका अटूट रिश्ता फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म से आप सीख सकते हैं की माता-पिता किस तरह अपने बच्चों का सपोर्ट कर सकते हैं चाहे कितना भी कठिन समय क्यों ना चल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews