Hindi News

रोंगटे खड़े कर देगी बॉलीवुड की 6 अंडररेटेड हॉरर फिल्में, इन्हें देख उड़ जाएगी रातों की नींद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
दर्शकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड मेकर्स हर तरह का मसाला परोसते हैं। आज हम आपको कुछ शानदार हॉरर फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी।
रोंगटे खड़े कर देगी बॉलीवुड की 6 अंडररेटेड हॉरर फिल्में, इन्हें देख उड़ जाएगी रातों की नींद

बॉलीवुड मेकर्स अपने दर्शकों की मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण करते हैं। इन फिल्मों की कहानी फैमिली ड्रामा से लेकर रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर होती है। इन सभी को देखने वाले दर्शकों भी अलग-अलग है जो इन कहानियों पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

जिस तरह से कॉमेडी और एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक हैं। इस तरह से कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें हॉरर फिल्में देखना अच्छा लगता है। इन लोगों के लिए बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्म में भी बनाई गई है जिनकी कहानी किसी को भी डरा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अंडररेटेड हॉरर फिल्मों के बारे में बताते हैं जो आप इस वीकेंड पर इंजॉय कर सकते हैं।

आत्मा (Underrated Horror movies)

यह बिपाशा बसु की चर्चित फिल्मों में से एक है जो साल 2013 में रिलीज की गई थी। यह एक बेटी की मां की कहानी है। इस कहानी में छोटी बच्ची अपने मृत पिता से बात करने लगती है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपकी रूह कंपा देगी।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र एक ऐसी फिल्म है जिसमें लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। अगर आपके घर में रह रहा कोई दोस्त भूत निकले तो आपका क्या हाल होगा वही इस कहानी में बताया गया था। यह 2004 में आई एक शानदार हॉरर फिल्म है।

पुराना मंदिर

बॉलीवुड आज से नहीं बल्कि सालों से हॉरर फिल्में बनाता आ रहा है। 1984 में पुराना मंदिर नाम की एक पिक्चर बनाई गई थी। इसमें एक महिला और उसके परिवार की कहानी बताई गई है जिस पर श्राप है। इस दिलचस्प कहानी को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

13बी 

ये 2009 में आई एक हॉरर फिल्म है। इसमें एक आदमी की कहानी बताई गई है जो परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट होता है। यहां पर उन्हें एक आत्मा का सामना करना पड़ता है।

1920

यह फिल्म ऐसी है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। 2008 की इस सुपरनैचुरल फिल्म में एक लड़की की कहानी दिखाई गई है। जिसपर आत्मा हावी हो जाती है। इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

शापित

2010 में आदित्य नारायण ने शापित से डेब्यू किया था। ये 350 साल पुराने श्राप पर बनी हुई कहानी है। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews